Pages

सोमवार, 31 अक्तूबर 2022

कांग्रेस जनों ने लौह पुरुष और प्रियदर्शनी को किया नमन...#ज्ञानचंद



 डोंगरगढ़ (महेंद्र शर्मा) ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की स्वतंत्रता पश्चात भारत के एकीकरण के लिए किए गए प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के कार्य और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रियदर्शनी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किए गए कार्य को भुला पाना संभव नहीं है। उनके द्वारा किए गए कार्यों के फल स्वरुप ही भारत ने मजबूत स्वरूप प्राप्त कर विश्व परिदृश्य में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या देशपांडे प्रदेश सचिव नलिनी मेश्राम महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण देउडकर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव जिला सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया हरिश भंडारी ममता शिंदे किरण मेश्राम फिरंगी पटेल मयुर हथेल गोकुल वर्मा नरेश करसे भारत भूषण मेश्राम युकांध्यक्ष सोहेल खान ऋषि शर्मा महेश्वर दास साहू खेमचंद पुदुप दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें