Pages

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

राजनांदगांव पुलिस के पी.सी.आर. एवं चीता स्कॉट अब अलग लुक में।



आज दिनांक 30.09.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जिले के पी.सी.आर. एवं चीता स्कॉट के अधिकारी/कर्मचारियों को नीले रंग का कैप जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस का मोनो एवं राजनांदगांव पुलिस लिखा हुआ है को वितरण किया गया एवं जवानों को अपने कर्तव्य के प्रति मोटिवेट किया गया। जवानों द्वारा भी पुलिस अधीक्षक के हाथों कैप पाकर उर्जान्वित हुए अब यह दोनों टीम नीली कैप पहन कर अलग लुक में शहर में गश्त करते नजर आयेगी। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल एवं रक्षित निरीक्षक भुपेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें