Pages

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

छह लाख रुपए के इनामी नक्सली महिला पुरुष ने किया आत्मसमर्पण लाल आतंक छोड़ दिखाई संविधान में आस्था


राजनादगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 6 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने समर्पण कर दिया। गढ़ चिरौली पुलिस के सामने समर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। गढ़ चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली अनिल उर्फ रामसाय कुजूर और महिला नक्सली रौशनी पल्लो ने लाल आतंकको छोड़ सामाजिक जीवन जीने की इच्छा रखते हुए समर्पण कर दिया। सरकार ने अनिल पर चार लाख रुपए और रौशनी पर दो लाख रुपयों का इनाम घोषित कर रखा था।गढ़ चिरौली जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया की समर्पित नक्सली अनिल गढ़ चिरौली जिले के ऐटा पल्ली क्षेत्र का निवासी है और रौशनी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है दोनो साल 2009 में नक्सल संगठन में शामिल हुए थे।उन्होंने बताया की दोनो ही कई मुठभेड़ों और वारदातो में शामिल रहे है इनके खिलाफ जिले के थानों में मामले दर्ज है।लेकिन अब सामाजिक जीवन जीने की इच्छा से इन दोनो ने नक्सल संगठन को त्याग कर समर्पण किया है तो दोनो को राज्य और केंद्र सरकार की समर्पण नीतियों का लाभ दिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें